{"_id":"5d9f78498ebc3e01723278e4","slug":"faucet-pipe-loaded-on-the-shoulders-of-the-country-s-future-hathras-news-ali2158587183","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के भविष्य के कंधों पर लाद दीं नल की पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के भविष्य के कंधों पर लाद दीं नल की पाइप
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के एक परिषदीय स्कूल का मामला
मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कह रहे विभाग अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। देश का भविष्य कहे जाने वाले कंधों पर ही गुरुजी ने सबमर्सिबल की पाइप लाद दीं। यह मामला विकास खंड हाथरस के एक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला। जहां पर यूनिफॉर्म पहने हुए स्कूल के बच्चों के कंधों पर दस पाइप नजर आईं, जिन्हें खुद प्रधानाध्यापक ने बच्चों से स्कूल तक पहुंचाने के लिए कहा। इस मामले में विभागीय अधिकारी अब जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विकास खंड हाथरस के चंदपा क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सबमर्सिबल लगवाए जाने का काम चल रहा है। इसके लिए गुरुवार को यहां पर प्रधानाध्यापक द्वारा पाइप मंगवाई गईं। आश्चर्य तो तब हुई, जब चार बच्चों को उन पाइपों को उठाकर लाने के लिए कहा गया। चारों बच्चों ने कंधे पर लादकर पाइपों को स्कूल तक पहुंचाया।
इस बारे में जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने यही बताया कि सर स्कूल में समर लगवा रहे हैं और उन्होंने ही पाइपों को उठाकर स्कूल तक पहुंचाने के लिए कहा है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कराया गया है तो यह गलत है। इस मामले की जांच कराकर संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।