{"_id":"6ae64655d793c337750b257d","slug":"fatigue-and-weakness-due-to-b-complex-deficiency-hathras-news-c-56-1-hts1004-156451-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बी-काॅम्पलेक्स की कमी से हो रही थकान व कमजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बी-काॅम्पलेक्स की कमी से हो रही थकान व कमजोरी
Sun, 01 Nov 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन।
- फोटो : Videograb
हाथरस। बदलते मौसम और अनियमित दिनचर्या के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों थकान, सुस्ती और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ओपीडी में आने वाले कई मरीजों में विटामिन बी-काॅम्पलेक्स की कमी के लक्षण देखे जा रहे हैं।
शरीर में लगातार कमजोरी और थकान की शिकायत पर कराई जा रही खून की जांच में यह कमी सामने आ रही है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में होने वालीं विटामिन बी-12, बी-काॅम्पलेक्स प्रोफाइल व सीबीसी जांच की जांच में मरीजों में कमी पाई जा रही है। अस्पताल में रोजाना 30 से 35 जांचें बी-कांपलेक्स से संबंधित कराई जा रही हैं, जिनमें से 70 फीसदी मरीजों में कमी पाई जा रही है।
फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार के अनुसार भोजन में हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक आहार की कमी से बी-काॅम्पलेक्स की कमी होती है। इसके साथ ही पाचन संबंधी समस्या के कारण भोजन से विटामिन का सही ढंग से अवशोषित नहीं हो पाता। अत्यधिक मात्रा में चाय, कॉफी या प्रसंस्कृत भोजन का सेवन व लंबे समय तक एसिडिटी व अन्य विशेष दवाओं के कारण विटामिन बी12 का अवशोषण प्रभावित होता है।
विज्ञापन
क्या है बी-कांप्लेक्स?
विटामिन बी-काॅम्पलेक्स आठ अलग-अलग विटामिनों का एक समूह है, जो हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने, लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने, नसों को स्वस्थ रखने और मस्तिष्क के सुचारू संचालन के लिए बेहद जरूरी है। डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि आहार में प्राकृतिक चीजों को शामिल करें। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज, सोयाबीन, मूंगफली और मौसमी फलों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं।
ये हैं बी कांप्लेक्स की कमी के लक्षण
- लगातार थकान और कमजोरी
-हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी
- बी-12 व बी-9 की कमी से खून की कमी।
-अत्यधिक चिड़चिड़ापन, तनाव, एंग्जायटी।
-भूख न लगना, कब्ज, दस्त या पेट से जुड़ी समस्याएं।
-त्वचा रोग व बालों के झड़ने की समस्या।