फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father of named accused dies in fight

Hathras: झगड़े में नामजद आरोपियों के पिता की मौत, परिजन बोले, चोट लगने से हुई, पुलिस बोली ऐसा नहीं हुआ

Thu, 21 Mar 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:49 PM IST
सार

17 मार्च को गांव के दो पक्षों में पत्थर की पटिया टूट जाने के बाद विवाद हो गया था। दोनों पक्ष भिड़ गए। पथराव और फायरिंग फायरिंग हो गई। इसमें जेल भेजे गए आरोपी की तबीयत खराब हो गई और इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Father of named accused dies in fight
गांव सुम्मेरपुर के महीपाल की मौत पर परिजनों को सांत्वना देते ब्लाॅक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में हुए झगड़े में नामजद दो आरोपियों के पिता की 21 मार्च को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान लगी चोटों से महीपाल की मौत हुई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह की चोट के न मिलने का जिक्र है। मौत का कारण पता नहीं चलने पर विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


17 मार्च को गांव के दो पक्षों में पत्थर की पटिया टूट जाने के बाद विवाद हो गया था। दोनों पक्ष भिड़ गए। पथराव और फायरिंग फायरिंग हो गई।दो दिन बाद पुलिस की तरफ से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि झगड़ा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल गए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जयवीर, मुकेश पुत्रगण महीपाल सिंह एवं राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


20 मार्च को महीपाल की तबीयत खराब हो गई और इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि महीपाल की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का उल्लेख नहीं है। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने गांव पहुंचकर महीपाल की मृत्यु पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed