फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father-in-law accused of cheating of Rs 10 lakh

Hathras News: ससुर पर लगाया 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of cheating of Rs 10 lakh
शहर के मोहल्ला दिल्ली वाला की गली डूंगरसेन निवासी शैलेंद्र शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर 10 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए शैलेंद्र ने कहा था कि उनके ससुर विनोद कुमार और उनके पुत्र सोनू निवासीगण मीतई ने उनसे कुछ रुपये उधार लिए थे। उनको पहली किस्त में तीन लाख और दूसरी किस्त में दो लाख रुपये उधार दिए गए। इसके बाद उन्होंने ससुर से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि उनको पांच लाख रुपये की और जरूरत है। उन्होंने बेटी-दामाद के रिश्ते की दुहाई देकर कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा। लिहाजा उन्होंने फिर कहीं से तीन लाख और खुद से दो लाख रुपये का इंतजाम कर उनको पांच लाख रुपये और दे दिए। अब वह दो साल से उनसे रुपये वापस मांग रहे हैं, लेकिन वह रुपये वापस नहीं दे रहे और संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed