{"_id":"64f0df8d670fc815a10c3f44","slug":"father-dies-son-injured-in-accident-hathras-news-c-58-1-sali1023-1041-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर गांव लुहेटा के निकट बुधवार की देर रात किसी वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी टिंकू पुत्र चरण सिंह बेटे गर्व के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया जा रहा था। गांव लुहेटा के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में 34 वर्षीय टिंकू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके 10 वर्षीय बेटे गर्व का आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक के भाई सुभाष चंद्र पुत्र चरण सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।