{"_id":"674ed07a553a3210ef0c8628","slug":"father-dies-of-heart-attack-before-daughter-visit-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की विदाई से पहले पिता हुआ दुनिया से विदा: फेरों से पहले पड़ा हार्ट अटैक, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की विदाई से पहले पिता हुआ दुनिया से विदा: फेरों से पहले पड़ा हार्ट अटैक, परिवार में छाया मातम
Tue, 03 Dec 2024 03:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:03 PM IST
सार
पिता को हार्ट अटैक आया। परिजनों ने बेटी को इस बात की सूचना नहीं दी। बेटी के ताऊ ने कन्यादान सहित तमाम रस्मों को अदा किया। सुबह बेटी के विदा होने के बाद उसके पिता के शव को घर लाया गया। तब बेटी सुमन को पिता के मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर में शादी की खुशियां छाई हुईं थीं। फेरे होने वाले थे, पर उससे पहले ही वधू के पिता को हार्ट अटैक पड़ गया। बेटी को बताया गया कि पिता का उपचार चल रहा है। जब बेटी विदा होकर ससुराल पहुंच गई, तब उसे सूचना दी गई कि पिता नहीं रहे। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के थरौरा निवासी यशपाल की बेटी सुमन उर्फ भूरी की मथुरा के मंडी चौराहा निवासी सतीश कुमार के पुत्र गौरीशंकर से शादी तय हुई थी। 02 दिसंबर को शादी समारोह की रस्मों में पूरा परिवार लगा हुआ था। देर रात को दुल्हन के पिता यशपाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यशपाल को हार्ट अटैक आया था। परिजन आनन-फानन यशपाल को सहपऊ में निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद आगरा ले गए। वहां चिकित्सक ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बेटी को इस बात की सूचना नहीं दी। बेटी के ताऊ ने कन्यादान सहित तमाम रस्मों को अदा किया। बेटी को यह बताया गया कि उसके पिता का अभी उपचार चल रहा है। बेटी को ताऊ व अन्य परिवारीजनों ने विदा कर दिया। सुबह बेटी के विदा होने के बाद उसके पिता के शव को घर लाया गया। तब बेटी सुमन को पिता के मौत की सूचना दी। बेटी अपने ससुराल से वापस लौटी। पिता के मौत से वर और वधू के परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन