{"_id":"699b287de033439cc30f9704","slug":"father-dies-in-a-road-accident-on-daughter-chhathi-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां बदली मातम में: बेटी के जन्म के बाद घर में चल रहा था छठी पूजन, पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां बदली मातम में: बेटी के जन्म के बाद घर में चल रहा था छठी पूजन, पिता की सड़क हादसे में मौत
Sun, 22 Feb 2026 09:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:32 PM IST
सार
पांच दिन पूर्व ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था और छठी पूजन का कार्यक्रम था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
दीपक उर्फ दीपू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-राया रोड पर 21 फरवरी देर रात गांव मीरपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को मृतक की बेटी की छठी होनी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हाथरस के मोहल्ला रमनपुर निवासी दीपक उर्फ दीपू (20) बाइक से आगरा से मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव पटैनी जा रहा था। इसी दौरान मीरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल उसके साथी धर्मेंद्र को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दीपक आगरा की एक जूता फैक्टरी में कार्यरत था। पांच दिन पूर्व ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था और 22 फरवरी को छठी पूजन का कार्यक्रम था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
