फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   father committed suicide by hanging

Hathras: पुत्री को ससुराल से निकाले जाने पर पिता आहत, फंदे से लटककर दी जान, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Tue, 03 Sep 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:55 PM IST
सार

सुबह जब ग्रामीण गांव में टहल रहे थे तो गांव में ही बने आरसीसी सेंटर में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब उसके पास जाकर देखा तो यह शव डूंगर सिंह का था। पुत्री के ससुराल से निकाले जाने पर पिता ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
father committed suicide by hanging
मृतक डूंगर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के गांव दसगह में पंचायतघर के पास बने स्वच्छता संसाधन केंद्र (आरआरसी) में 3 सितंबर की सुबह टिनशेड के एंगल से एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना था कि पुत्री को ससुराल से निकालने जाने के बाद से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीण गांव में टहल रहे थे तो गांव में ही बने आरसीसी सेंटर में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब उसके पास जाकर देखा तो यह शव डूंगर सिंह (50) पुत्र नरोत्तम सिंह का था। मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी लेने पर शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक ने पुत्री के सुसराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

  
मृतक के भाई प्रेम सिंह ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि उनके भाई डूंगर सिंह ने पुत्री शिवानी का विवाह 9 दिसंबर 2022 को ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी मलिक किरावली हाल निवासी खेड़ा बाग गोल्डन सिटी कॉलोनी मौनी बाबा मंदिर के पास किरावली थाना किरावली आगरा के साथ किया था। शिवानी के पति ज्ञानेंद्र, सास सावित्री, जेठ पुष्पेंद्र, जेठानी अंजली, अंजली के नाना राजवीर सिंह शादी में मिले दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह लोग अतिरिक्त दहेज मांगने लगे और नहीं देने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इन लोगों ने करीब नौ माह पहले उनकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनके भाई ने बेटी के ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं मानी, जिससे वह काफी भयभीत हो गए। सोमवार की रात को गांव के पंचायत घर के पास बने स्वच्छता संसाधन केंद्र पर एक टिनशेड के एंगल पर गमछे का फंदा बनाकर उन्होंने जान दे दी।

तीन दिन पहले भी हुई थी गांव में पंचायत 
डूंगर सिंह ने गांव में तीन दिन पहले पुत्री शिवानी को ससुराल में रखने के लिए एक पंचायत भी बुलाई थी। पंचायत में शिवानी के ससुराल वाले भी आए थे। काफी देर तक पंचायत होने के बाद डूंगर सिंह ने पुत्री के ससुरालीजनों के हाथ-पैर जोड़कर किसी भी तरह से उनकी पुत्री को ससुराल में रखने की प्रार्थना की, लेकिन तैयार नहीं हुए। 


मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। -हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed