फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father and son die in collision with milk tanker

Hathras Road Accident: दूध के टैंकर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

Tue, 02 Jan 2024 07:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

पिता और पुत्र आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट शनिदेव मंदिर के सामने पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Father and son die in collision with milk tanker
हादसे के बाद एकत्र भीड़ और पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सासनी क्षेत्र अंतर्गत आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी के निकट 2 जनवरी को शनिदेव मंदिर के सामने बाइक सवार-पिता पुत्र को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों चंदपा से किसी कार्यक्रम में भाग लेकर अलीगढ़ लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। चालक हनुमान चौकी के निकट कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन


मंगलवार को 45 वर्षीय संजय कुमार पुत्र जमुना शंकर एवं उनका 14 वर्षीय बेटा अभिषेक निवासी तिलौठी हाल निवासी डोरीनगर भदेशी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक संख्या यूपी 81-बीएफ 8708 से अपने मौसेरे भाई के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेकर चंदपा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट शनिदेव मंदिर के सामने पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठा उसका बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अभिषेक को अपनी गाड़ी में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजन कोतवाली आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक संजय के भाई दिनेशचंद्र पुत्र जमुना शंकर ने दूध के कैंटर चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार मृतक अभिषेक तीन बहनों अनामिका, तनु एवं अंशिका के बाद संजय का अकेला बेटा था। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजन शोक में डूब गए। संजय का भाई बार-बार रो-रोकर कह रहा था कि घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed