{"_id":"59ad84114f1c1b4b738b4ffd","slug":"father-and-son-appeal-to-pm-modi-to-help-for-liver-kidney-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का लीवर, बेटे की किडनी फेल, दोनों ने एक दूजे की मदद को पीएम से लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का लीवर, बेटे की किडनी फेल, दोनों ने एक दूजे की मदद को पीएम से लगाई गुहार
अमर उजाला/ हाथरस
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी के इलाज के लिए बाप ने बेटे के लिए और लीवर के इलाज के लिए बेटे ने बाप के लिए प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने पीएम को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है। इनकी यह चिट्ठी स्वास्थ्य महकमे तक भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें: 17 के बजाय 16 को ही मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए कारण
विज्ञापन
गांव इकबालपुर के प्रेमकांत पुत्र राजपाल सिंह ने अपने सात साल के बेटे के इलाज के लिए पीएम से गुहार लगाई है। पत्र में प्रधानमंत्री से गुहार लगाई गई है कि उसका सात साल का बेटा किडनी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है।
विज्ञापन
उसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है, जबकि किडनी का इलाज काफी महंगा है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अतिशीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी है, लेकिन वह अब इस स्थिति में नहीं कि वह अपने बेटे का ऑपरेशन करा सके। प्रधानमंत्री से पिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।
इधर, नगरिया नंदराम कोटा रोड हाथरस निवासी राम कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने अपने पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। राम कुमार ने कहा है वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता डाकघर हाथरस से रिटायर हो चुके हैं।
उसके पिता की हालत पिछले तीन साल से खराब चल रही है। लीवर से संबंधित बीमारी का वह कई जगह इलाज करवा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा। डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है,
पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने है यूपी में बड़ी चुनौती, करना होगा संगठन का ढांचा दुरुस्त
लेकिन आर्थिक समस्या की वजह से वह यह नहीं कर सकता। सारा पैसा इलाज में खर्च हो चुका है। घर की महिलाओं के जेवर तक बिक चुके हैं। काफी कर्जा भी हो गया है।