{"_id":"63d7da2472cd0e5800052a73","slug":"farmers-upset-due-to-unseasonal-rains-water-filled-in-potato-mustard-crop-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेमौसम बारिश से किसान परेशान, आलू-सरसों की फसल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेमौसम बारिश से किसान परेशान, आलू-सरसों की फसल में भरा पानी
Mon, 30 Jan 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:24 PM IST
सार
अभी तक तो किसान पाला और सुलसा रोग से परेशान थे, लेकिन बारिश ने ठंड में किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलू की फसल में पानी भर गया है तो वहीं सरसों की फसल बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण गिर गई है।
विज्ञापन
आलू की फसल में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में लगातार हो रही बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। किसानों के मुताबिक बेमौसम हो रही बारिश से आलू और सरसों की फसल को खासा नुकसान होगा। हालांकि गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभकारी बताई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में 47 हजार से अधिक क्षेत्रफल में आलू की फसल हो रही है। जनवरी के आखिर तक किसान आलू फसल खोदाई की तैयारी शुरू कर देते हैं। अभी तक तो किसान पाला और सुलसा रोग को लेकर परेशान थे, लेकिन रविवार रात से सोमवार दोपहर तक हुई बारिश ने ठंड में किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलू की फसल में पानी भर गया है तो वहीं सरसों की फसल बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण गिर गई है।
विज्ञापन
बारिश के कारण आलू की गुणवत्ता तो खराब होगी ही, पैदावार पर भी खासा असर पड़ेगा। बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। - राम प्रकाश शर्मा, किसान
विज्ञापन
रातभर इतनी बारिश हुई है कि निचले इलाके वाले खेत पानी से भर गए हैं, जिसके कारण आलू की गुणवत्ता खराब हो जाएगी। - सत्यपाल सिंह, किसान
आलू व सरसों में भले ही इस बारिश से कुछ नुकसान होगा, लेकिन यह बारिश गेंहू की फसल में पैदावार बढ़ाने का काम करेगी। - वीरेंद्र सिंह, किसान
पहले झुलसा रोग और अब बारिश किसान के लिए आफत बन कर आई है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। - भूपेंद्र सिंह, किसान