फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers protested at Baraus toll plaza

Hathras News: बरौस टोल प्लाजा पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 10 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at Baraus toll plaza
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के बैनर तले आगरा रोड स्थित बरौस टोल प्लाजा के निकट किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों से टोल न वसूले जाने सहित कई अन्य मांगें की गईं।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर एसडीएम संजय कुमार, कोतवाल सतेंद्र राघव पहुंच गए। अधिकारियों ने इन किसानों को उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि बरौस टोल प्लाजा के निकट रह रहे किसानों से भी टोल की वसूली की जा रही है, जो कि न्याय संगत नहीं है, इसलिए टोल प्लाजा के 10 किमी के दायरे में आने वाले किसानों से टोल न वसूला जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा बताया कि संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आगरा के परियोजना निदेशक को एक ज्ञापन 24 दिसंबर को सौंपा था, जिसके संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है और न ही कोई सूचना दी गई है। यमुना एक्सप्रेस वे के 141 किमी के पास ही एक प्राचीन वनखंडी महादेव का मंदिर है, जिसके दर्शन के लिए सावन माह में लाखों श्रद्धालु कांवड़ चढ़ाने आते हैं व आसपास के जनपदों के भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस प्राचीन मंदिर के रास्ते डामरीकरण के लिए पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन वनखंडी महादेव मंदिर के रास्ते को लेकर कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे 141 किमी पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी का होना अति आवश्यक है, क्योंकि यह अति संवेदनशील क्षेत्र है। इसके अलावा निराश्रित पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान की रोकथाम के इंतजाम करने की मांग की गई है। इस मौके पर कुलदीप चौधरी, रवेंद्र सिंह प्रधान, हरेंद्र सिंह, मेंबर सिंह, निधिराज यादव, शैलेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, शेखर शर्मा, अशोक प्रधान, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed