फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers hope to get good price for millet

Hathras News: किसानों को बाजरे के अच्छा दाम मिलने की उम्मीद

Fri, 07 Apr 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers hope to get good price for millet
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज या पोषक अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। इस जिले में मोटे अनाज में बाजरा की खेती काफी होती है। खानपान में बाजरा को गेहूं व चावल से ज्यादा पौष्टिक माना जाता है।
विज्ञापन

बाजरा की खेती पर जलवायु परिवर्तन का ज्यादा असर नहीं पड़ता है और बाजरा सस्ता भी है। इस वर्ष जिले में बाजरा का रकबा इस जिले में बढ़ा है। यहां जिले में 65 हेक्टेयर में बाजरा की फसल हुई है। यह बाजरा बरसात व गर्मी के मौसम में दो बार बोया जाता है। वहीं किसानों का मानना है कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में मोटे अनाज के प्रचार प्रसार से किसानों की बाजरे की फसल को अच्छे दाम मिलेंगे। वहीं इस मोटे अनाज की खपत भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

गर्मी वाला बाजरा अब बोया गया है। तीन हेक्टेयर में फसल की है। मोटा अनाज वर्ष रहने से इस बार लाभ हुआ है। पहले बाजरा के कम रेट मिलते थे। इस बार बरसात वाले बाजरे का दाम दो हजार रुपये कुंतल से अधिक मिले हैं। पहले की अपेक्षा इस बार रेट बढ़े हैं। - सुखवीर, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटा अनाज वर्ष घोषित होने से अनाज खाने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। किसानों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। इस फसल में कम लागत में ज्यादा फायदा मिलता है। बाजरे को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अलग से पहचान मिली है। - गजेंद्र, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed