फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers get fertilizers seeds pesticides under one roof like shopping mall

Hathras News: किसानों को शॉपिंग मॉल की तरह एक छत के नीचे मिलेंगे उर्वरक, बीज, कीटनाशक, खुलेंगे छह एग्री जंक्शन

Sun, 19 Feb 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 08:32 PM IST
सार

किसानों को एक ही छत के नीचे फसलों के लिए बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवाएं मुहैया हो सकेंगी। शासन की ओर से हाथरस में छह एग्री जंक्शन बनाए जाने के लिए अनुमति दे दी है। इनके खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Farmers get fertilizers seeds pesticides under one roof like shopping mall
खेती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के किसानों को अब अपने नजदीक ही ब्लॉक में एक ही छत के नीचे फसलों के लिए बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवाएं मुहैया हो सकेंगी। शासन की ओर से जिले में छह एग्री जंक्शन बनाए जाने के लिए अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन की ओर से अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन


 शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में छह एग्री जंक्शन केंद्र बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से एग्री जंक्शन स्थापित करने के लिए निर्धारित शर्तों के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक एग्री जंक्शन केंद्र खोला जाएगा। इन केंद्रों पर किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक, बीज, कीटनाशी दवाएं मिल सकेंगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के हिसाब से उर्वरक के प्रयोग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


लघु कृषि यंत्र भी इन केंद्रों में किराए पर किसानों को आसानी से मिल सकेंगे। डीडी कृषि हंसराज ने बताया कि जिले में छह एगी जंक्शन खोलने का लक्ष्य दिया गया है। एक शॉपिंग मॉल के रूप में यह केंद्र खोले जाएंगे। बेरोजगारों को उद्योग स्थापित करने के लिए यह रोजगार है। प्रति केंद्र पर 4 लाख रुपये का खर्चा आएगा। जिसमें विभाग की ओर से अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा। एक साल तक दुकान का किराया भी सरकार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed