फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers demonstrate if there is no arrangement for stray cattle

आवारा पशुओं का इंतजाम न होने पर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrate if there is no arrangement for stray cattle
आवारा पशुओं का इंतजाम न होने पर गांव मंस्या में नारेबाजी करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
आवारा पशुओं द्वारा फसल को रौंदे जाने  से परेशान किसानों का हाल जानने के लिए सोमवार को रालोद पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी और रालोद प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी ने कई गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान गांव मंस्या में आवारा पशुओं का इंतजाम न होने गुंस्साए किसानों ने रालोद नेताओं के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।  
विज्ञापन


पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी और गुड्ड़ू चौधरी को गांव मंस्या के किसानों ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दो दिन बाद भी प्रशासन ने आवारा पशुओं का कोई इंतजाम नहीं किया है। आखिर वह कब तक पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था करेंगे। यह पशु उनकी फसलों को रौंदकर लगातार नष्ट कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों को रालोद नेताओं ने समझाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी वार्ता हो चुकी हैं, उनसे एक दिन का वक्त प्रशासन ने मांगा है।
विज्ञापन


इसलिए अगर आवारा पशुओं का इंतजाम नहीें होता है तो सोमवार की जगह मंगलवार को तहसील परिसर में आवारा पशुओं एकत्रित कर बांध दिया जाएगा। इधर, गुस्साए किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी के परिसर में आवारा पशु बंधे हुए हैं, लेकिन प्रशासन इन पशुओं को यहां कहीं अन्य जगह स्थानातंरित नहीं कर रहा है। उन्होने प्रशासन से इन आवारा पशुओं का जल्द इंतजाम किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed