{"_id":"658dc413114026299c09ae54","slug":"farmers-clamor-for-compensation-for-acquired-land-hathras-news-c-58-1-sali1023-1964-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए गरजे किसान
Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मिढ़ावली में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाकियू भानु के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिढ़ावली में यमुना एक्सप्रेस वे के निकट रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मुआवजे को लेकर प्रशासन अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा है, जबकि शीतलहरमें किसानों की तबीयत बिगड़ने लगी है। धरने का नेतृत्व कर रही भारतीय किसान यूनियन भानु ने इस पर आक्रोश जताया है।
भाकियू नेताओं ने कहा कि बीते दो दिनों में ठंड से कई किसानों की हालत बिगड़ चुकी है, जबकि धरनास्थल पर खाना लेकर जा रही है एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ठंड या दुर्घटना में किसी किसान या पदाधिकारी का नुकसान होता है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। यूनियन और किसान अपनी मांगों को लेकर झुकने वाले नहीं हैं। उन्हें एक करोड़ 70 लाख प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा चाहिए।
धरना स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार प्रधान, प्रदेश सचिव मेंबर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, गौरव, जिला अध्यक्ष राम जादौन, अंकुर, कृष्णकांत रावत, रजत ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, अमर सिंह, सौदान सिंह, श्यामवीर सिंह, महेश गौतम आदि मौजूद रहे।