{"_id":"6949a80bfb29487d9703733c","slug":"farmers-are-happy-to-get-loans-at-6-interest-hathras-news-c-56-1-sali1018-142131-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छह फीसदी ब्याज पर ऋण मिलने से किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छह फीसदी ब्याज पर ऋण मिलने से किसानों में खुशी
Tue, 23 Dec 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा लघु व सीमांत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्णय से जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से किसानों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जगी है।
जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से करीब 19,443 लघु एवं सीमांत किसान जुड़े हुए हैं। अब योजना का लाभ मिलने से इन किसानों को खेती, कृषि यंत्रों की खरीद और अन्य जरूरतों के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण मिल सकेगा। किसानों का कहना है कि कम ब्याज दर पर ऋण मिलने से उनकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और कृषि कार्य को बढ़ावा मिलेगा।
पहले ज्यादा ब्याज के कारण किसान कर्ज नहीं चुका पाता था। इस कारण कर्ज लेने से डरते थे। इस कारण लोगों का काम भी समय पर नहीं हो पाता था। कम ब्याज होने से अब राहत होगी।
विज्ञापन
-भिक्की चौधरी, निवासी गांव पटाखास
आधे ब्याज पर ऋण लेकर किसान अपने काम समय से कर सकेंगे और समय से ब्याज सहित ऋण चुका भी देंगे। इस योजना से क्षेत्र के किसान बहुत खुश है।
-दिनेश कुमार निवासी गांव गढ़ी जैनी।