फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer shot dead in hathras police registered fir against six accused

यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
सार

- 16 जुलाई 2018 को आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था छेड़छाड़ का मुकदमा
- 15 दिन जेल में रहा था आरोपी गौरव, अब भी चल रहा मुकदमा
- आरोपी मृतक पर केस वापस लेने का बना रहा था दबाव
- सीएम ने लिया मामले का संज्ञान, आरोपियों पर लगेगी रासुका

विज्ञापन
farmer shot dead in hathras police registered fir against six accused
घटनास्थल का निरीक्षण करती क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता एवं घटना के संबंध में बताते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

यूपी के हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक पिता को अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया। 2018 में दर्ज छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम ने आरोपियों पर रासुका लगाने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हत्याकांड में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
पुलिस ने बताया है कि, मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढाई साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की मृतक की पत्नी और मौसी की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 

खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 



चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था आरोपी
मृतक ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के विरुद्ध घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए अमरीष पर दबाव बना रहा था। मृतक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश मानता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed