{"_id":"5fe0f79e8ebc3e3d5a44e3f6","slug":"farmer-protested-in-bisawar-sadabad-news-ali251735356","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
बिसावर में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता करते एसडीएम राजेश कुमार।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बिसावर बस स्टैंड के पास सोमवार को किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने छुट्टा पशुओं व कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने मथुरा सादाबाद सड़क पर जाम लगाने की भी कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिस - प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम नहीं लगने दिया।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी उदयपाल सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को तहसीलदार को किसानों की समस्याओं से संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। तीन दिन का समय देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। कहा कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। छुट्टा गोवंश के लिए जिले में पर्याप्त गोशाला खोली जाएं। हाल ही में लागू नए कृषि कानून को वापस लिया जाए।
किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान नेता पुष्पेंद्र फौजदार ने कहा कि वर्तमान में अन्नदाता काफी परेशान हैं। एक तरफ किसान विरोधी कृषि कानून किसानों पर थोप दिए गए हैं तो दूसरी तरफ किसानों की स्थानीय समस्याओं पर भी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान न किया गया तो किसान फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार ने किसानों को समझाया। 26 दिसंबर तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जाम नहीं लगने दिया। किसान नेताओं ने बताया कि आश्वासन पर धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर चौधरी साहब सिंह, श्रीचंद, बलवीर सिंह, पुष्पेंद्र फौजदार, घोसीराम, देवराज, दर्याब सिंह धर्मवीर सिंह, चंद्रेश चौधरी, अशोक चौधरी, सुभाष चौधरी, रणवीर सिंह, धनवीर सिंह, केशव सिंह, लाखन सिंह, पदम सिंह, बाबूलाल, राजवीर सिंह, इंकार सिंह, वीरेंद्र सिंह, हंवीर सिंह, राम सिंह चौधरी, धर्म सिंह, विनोद गुड्डू चौधरी आदि मौजूद थे।