{"_id":"5fe0f00a8ebc3e3eb532ff81","slug":"farmer-protest-to-withdraw-agricultural-act-sasni-news-ali2517313192","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कंधे पर हल लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कंधे पर हल लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
किसान क्रांति दिवस पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
किसान क्रांति दिवस के मौके पर सोमवार को सासनी कैलोरा मार्ग स्थित अजरोई तिराहे पर किसान विरोधी कानूनों के विरोध में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह व संचालन चौधरी राजकुमार ने किया। इस दौरान किसानों ने कंधों पर हल रख कर चौधरी मलखान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
किसानों ने मांग की कि किसान विरोधी कानून वापस लिए जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाए, समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीद करने वाले के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाए, बिजली बिल आधे किए जाए, किसान आंदोलन में ठंड के कारण शहीद हुए किसानों के परिवार वालों को कम से कम दस लाख रुपये दिया जाए।
डीजल किसानों को आधी मूल्य पर दिया जाए। अंतिम चरण में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर शेखर सिंह, देवेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, अजय उपाध्याय, विशंबर सिंह, योगेश उपाध्याय, देशराज सिंह, चितर सिंह, अश्वनी शर्मा, जितेंद्र सिंह, गिर्राज सिंह, अर्जुन सिंह, बच्चू सिंह, जयपाल सिंह, राजू सिंह, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अजीत कुमार, गवनेश सिंह, मनोज कुमार, भगवान सिंह, मनोज कुमार शीलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सागर सिंह, महेश कुमार, रज्जो सिंह, गौरव चौधरी, अर्जुन सिंह काका आदि किसान मौजूद थे।