फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer killed in land dispute, dead body found in farm

जमीन के विवाद में किसान की हत्या, खेत में मिला शव

Sat, 29 Oct 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in land dispute, dead body found in farm
मृतक प्रेमपाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव वेदई में बृहस्पतिवार की रात जमीन के विवाद में एक किसान की हत्या हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि हत्या से पहले आरोपी ने फोन कर धमकी दी थी। मामले में मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सादाबाद के वेदई निवासी गंभीर सिंह के पुत्र भीम सिंह चौहान ने बताया कि उनके भाई प्रेमपाल सिंह (55) का कृषि भूमि को लेकर गिर्राज सिंह उर्फ टेनी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला अपरवल के साथ विवाद चल रहा था। गिर्राज सिंह आए दिन धमकियां देता रहता था। 27 अक्तूबर की शाम करीब 7:16 उसके पास गिर्राज सिंह उर्फ टैनी का फोन आया और कहने लगा कि तुम्हारे बड़े भाई मुझे खेत नहीं जोतने दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें समझाओ वरना अंजाम बुरा होगा। इसके बाद बड़े भाई मोहन सिंह को भी गिर्राज सिंह ने फोन किया और कहा कि अपने भाई को खेत से वापस बुला लो वरना मेरा लड़का गौरव व मेरा एक अन्य साथी आज तुम्हारे भाई को छोड़ेंगे नहीं, जान से मार देंगे। मोहन सिंह और गिर्राज सिंह के बीच फोन पर करीब 6 से 7 मिनट तक विवाद हुआ। इसके बाद गिर्राज सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे गांव के रहने वाले शैलेंद्र चौहान पुत्र बाबूलाल ने बड़े भाई मोहन सिंह के घर सूचना दी कि आपके भाई प्रेमपाल सिंह खेत में पड़े हुए हैं। इसके बाद मेरा भतीजा संजय वहां पहुंचा तो वे मृत पड़े थे। संजय ने डायल 112 टीम व पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि गिर्राज सिंह उर्फ टेनी ने अपने बेटे गौरव व अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमपाल सिंह की हत्या की है। पुलिस ने गिर्राज सिंह उफ़ॱर टैनी, बेटे व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही प्रेमपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। प्रेमपाल सिंह राजनीति में भी सक्रिय थे। इसलिए विधायक गुड्डू चौधरी सहित कई राजनेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कुछ माह पहले भी वेदई में वसीयत को लेकर नाती ने दादा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय भी गांव वेदई सुर्खियों में रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मृतक प्रेमपाल सिंह के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा संरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed