{"_id":"68db94e54e9dd17f34077fdb","slug":"farmer-dies-due-to-lightning-strike-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शौच को जा रहे किसान पर गिरी बिजली, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शौच को जा रहे किसान पर गिरी बिजली, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 30 Sep 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:59 PM IST
सार
किसान सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक किसान प्रेम प्रकाश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत गांव चरणपुरा में 30 सितंबर की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से झुलस कर किसान की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चरणपुरा निवासी 55 वर्षीय किसान प्रेम प्रकाश पुत्र बाबूलाल 30 सितंबर सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी।
विज्ञापन
बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत के बाद खेत पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसान के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन