{"_id":"682c39e90318adb80f062742","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव के बाहर टहल रहे किसान में वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव के बाहर टहल रहे किसान में वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 20 May 2025 01:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 May 2025 01:44 PM IST
सार
अनिल यादव रात 10:30 बजे गांव के बाहर सिकंदराराऊ की कासगंज रोड पर टहल रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। घायल अनिल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान अनिल यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रात में किसान अपने गांव के बाहर टहल रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर घायल होने पर उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेमगढ़ी निवासी 28 वर्षीय अनिल यादव पुत्र महाराज सिंह 19 मई रात 10:30 बजे गांव के बाहर सिकंदराराऊ की कासगंज रोड पर टहल रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से घायल अनिल यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम कराया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन