{"_id":"64722f5369bc932a35052d34","slug":"farmer-died-in-suspicious-condition-after-consuming-poison-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जहर खाकर किसान की संदिग्ध हालत में मौत, बैंक कर्ज में था डूबा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जहर खाकर किसान की संदिग्ध हालत में मौत, बैंक कर्ज में था डूबा हुआ
Sat, 27 May 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 09:58 PM IST
सार
किसान पर बैंक का कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहता था। पूरे दिन वह गांव में परेशान हालत में घूमता देखा गया था।
विज्ञापन
जहर प्रतीकात्मक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव निहालपुर निवासी किसान की शुक्रवार की रात्रि जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक रमेशचंद्र पर बैंक का कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहता था। पूरे दिन वह गांव में परेशान हालत में घूमता देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव निवासी किसान रमेशचंद्र (45) पुत्र भजनलाल ने शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी लाए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन