फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer Commission and Agriculture Protection Team should be constituted

किसान आयोग और कृषि सुरक्षा दल का किया जाए गठन

Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer Commission and Agriculture Protection Team should be constituted
किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अलीगढ़ मंडल महासचिव मोरध्वज सिंघम और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए।
एमएसपी गारंटी को लागू कराया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। आवारा पशुओं से खेती की सुरक्षा के लिए एएसएफ व बीएसएफ की तर्ज पर कृषि सुरक्षा दल का गठन किया जाए। पुस्तैनी और गैर पुस्तैनी किसानों की अलग-अलग श्रेणी बनाईं जाएं। मुख्यमंत्री दुर्घटना राहत में परिवार रजिस्टर की नकल के अनुसार सभी को मिले, क्योंकि जमीन बाबा या दादा के नाम होती है।
विज्ञापन

कृषि बीमा में सभी फसलों को रखा जाए। विधानसभा व लोकसभा में एक बार किसान सत्र अवश्य बुलाया जाए। प्रत्येक किसान परिवार की 50 वर्ष से ऊपर कम से कम छह हजार रुपये की मासिक पेंशन दी जाए। पुराने बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू कराया जाए। सरकारी स्कूल और अस्पतालों का जीर्णोद्धार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज व दवा समय से विकास खंड को उपलब्ध कराई जाए। वृद्ध व विधवा पेंशन पूरे देश में एक समान हो। गन्ना किसानों का भुगतान हो व प्रतिवर्ष मूल्यवृद्धि हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर, जिला सचिव भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव लोकेश त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed