{"_id":"6542a6242c028a03b90e8e68","slug":"farmer-beaten-in-presence-of-police-hasayan-news-c-57-1-sali1014-561-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस की मौजूदगी में किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस की मौजूदगी में किसान को पीटा
Thu, 02 Nov 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति हसायन में पुलिस की मौजूदगी में होता झगड़ा। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Samvad
गांव कानऊ में मंगलवार को परिषदीय विद्यालय परिसर में संचालित साधन सहकारी समिति के गोदाम पर डीएपी के वितरण के दौरान ग्रामीणों के बीच झगड़ा हो गया। जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। वहां मौजूद पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।
गांव कानऊ में संचालित साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने के कारण वर्तमान मेंं चल रहे निर्माण कार्य के दौरान परिषदीय विद्यालय के परिसर में डीएपी खाद का वितरण मंगलवार को किया जा रहा था। किसानों का आरोप है कि समिति पर तैनात कर्मचारी मनमानी करते हुए किसी किसान को एक-एक बोरा और जान-पहचान वाले किसानों को 15-15 बोरे डीएपी दे रहे हैं।
मंगलवार की शाम को खाद वितरण के दौरान कुछ किसानों ने कर्मचारियों पर भेदभाव कर चहेते किसानों को मनमाने तरीके से खाद देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
तभी कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर रहे एक किसान के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। गांव कानऊ के एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह का कहना है कि वह बाहर थे। उन्हें खाद वितरण के दौरान हुए झगड़े की कोई जानकारी नहीं है।