{"_id":"5fdb9f778ebc3e41d57c3046","slug":"farmer-ate-poision-attempt-to-murder-hathras-news-ali251391632","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
विज्ञापन
कीटनाशक का सेवन करने के बाद वृद्ध किसान को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मौहारी निवासी किसान ने कर्ज नहीं चुका पाने को लेकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। आरोप है कि कर्ज के लिए किसान को अमीन द्वारा परेशान किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
65 वर्षीय किसान हरेंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी मौहारी हाथरस जंक्शन ने केनरा बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिये कई महीने पहले एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। इस कर्ज को वह चुका नहीं पाए। आरोप है कि कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उनके नाम से आरसी जारी हो गई और अब राजस्व विभाग के लोग उनके यहां लगातार चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि उन्हें अमीन ने धमकाया कि कर्ज जमा नहीं किया तो जेल जाओगे।
इस बात से किसान काफी परेशान थे और बृहस्पतिवार की दोपहर को अपने खेत पर जाकर कीटनाशकर का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। किसान को परिवार के लोग पहले तो किसी निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ते देख परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से किसान को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।