{"_id":"606605088ebc3e769f0941d7","slug":"fare-and-festival-is-our-cultural-heritage-sikandhra-rahu-news-ali26005412","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले व उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत : आशीष शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले व उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत : आशीष शर्मा
विज्ञापन
पुरदिलनगर में मेला फूलडोल के बाद रात्रि में संगीत सम्मेलन का रिबन काटते आशीष शर्मा।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा पुरदिलनगर में बृहस्पतिवार को मेला फूलडोल धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मनमोहक झाकियां निकाली गई। झांकियों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया गया। रात्रि में विराट संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन पुरदिलनगर आशीष शर्मा व व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। मौके पर आशीष शर्मा ने कहा कि मेला व उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।
बुधवार को दर्जनों झांकियों व काली की तलवारबाजी के बीचे मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में युवा डीजे की धुन पर नाचते रहे। काली की आकर्षक तलवारबाजी ने सभी का मन मोह लिया। कस्बा के हसायन रोड पर बगीची में विशाल कुश्ती दंगल चला। इसमें दूर दराज के पहलवानों ने दांव दिखाकर मनोरंजन किया।
मौके पर पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, कमल जाखेटिया, संजीव जाखेटिया, जितेंद्र चौधरी, चंद्रकांत कुशवाहा, संजय द्विवेदी, बिलियम मेंबर, भोला काबरा, महावीर सिंह, सोनू राठी, नरेंद्र दीक्षित, आमोद शर्मा, विष्णुकांत राठी, दिनेश, बंटी आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, बंटी यादव, चंचल गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय आदि।