{"_id":"67547b88352a1da1c10606b8","slug":"family-went-to-engagement-ceremony-thieves-took-away-the-house-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिवार सगाई समारोह में गया, पीछे घर खंगाल ले गए चोर, रिपोट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिवार सगाई समारोह में गया, पीछे घर खंगाल ले गए चोर, रिपोट दर्ज कर जांच शुरू
Sat, 07 Dec 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
परिवार खंदारी गढ़ी में भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए। बाद में किसी ने उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के गांव खंदारी गढ़ी में एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना के वक्त परिवार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर के मुंशी गजाधर मार्ग निवासी शशि कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के साथ 5 दिसंबर को गांव खंदारी गढ़ी में भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान वह परिवार के साथ घर से तैयार होकर कुसुम वाटिका में चल रहे समारोह में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन
बाद में किसी ने उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। साढ़े नौ बजे लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने 15 हजार रुपये, सोने की चेन, कानों के टॉप्स आदि जेवर चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन