{"_id":"650de59cf10f4c56ab0a0654","slug":"fair-started-police-personnel-did-not-reach-for-duty-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5142-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दाऊ जी मेला हुआ शुरू, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दाऊ जी मेला हुआ शुरू, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पुलिस कर्मी
Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
सार
मेला श्रीदाऊजी महाराज में 300 हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से मात्र 150 ही अभी तक पहुंचे हैं। 70 उपनिरीक्षक में से मात्र 24 ही यहां आए हैं। 18 महिला उपनिरीक्षकों में से कोई भी नहीं आई है।
विज्ञापन
हाथरस दाऊजी मेला
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेला श्रीदाऊजी महाराज की भले ही शुरुआत हो गई है, लेकिन पड़ोसी जिले के पुलिस कर्मियों ने अभी तक जिले में आमद नहीं कराई है। इस कारण मेला परिसर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के भरोसे ही चल रही है। हालांकि आमद न कराने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मेला श्रीदाऊजी महाराज में 300 हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से मात्र 150 ही अभी तक पहुंचे हैं। 70 उपनिरीक्षक में से मात्र 24 ही यहां आए हैं। 18 महिला उपनिरीक्षकों में से कोई भी नहीं आई है। इसी तरह 55 महिला कांस्टेबल में से मात्र 16 ही यहां आई हैं।
विज्ञापन
छह यातायात उपनिरीक्षक में से दो, 25 यातायात पुलिस कांस्टेबल में से मात्र आठ यहां आए हैं। मेला कोतवाली प्रभारी अरविंद राठी का कहना है जिन पुलिस कर्मियों ने आमद नहीं कराई है, उन सभी को स्मरण पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन