{"_id":"64b5912e1b98d513120ee824","slug":"facility-fee-sought-in-the-name-of-ultrasound-ruckus-hathras-news-c-56-1-hts1001-2324-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अल्ट्रासाउंड के नाम मांगा सुविधा शुल्क, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अल्ट्रासाउंड के नाम मांगा सुविधा शुल्क, हंगामा
Tue, 18 Jul 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने और एक महिला मरीज से अभद्रता करने के विरोध में हंगमा हो गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। महिला मरीज ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह से शिकायत की है।
जिला महिला अस्पताल में किसी न किसी बात को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। महिला मरीजों की शिकायत रहती है कि अल्ट्रासाउंड के नाम पर उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है। सोमवार को सुविधा शुल्क की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मरीजों व उनके तीमारदारों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ.शैली सिंह का कहना है कि एक महिला ने एक चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी। इस संबंध में चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अल्ट्रासाउंड के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने जैसा कोई मामला नहीं है। संवाद