फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fury over the murder of Jain monk

Hathras News: जैन मुनि की हत्या पर रोष, दुकानें बंद रखकर जताया विरोध

Fri, 21 Jul 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 21 Jul 2023 01:22 AM IST
सार

मुनि श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में देश भर में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया है। मुनि श्री की हत्या को लेकर जैन समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर जिले भर के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Fury over the murder of Jain monk
बैठक करते जैन समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोटो कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। जैन मुनि की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए सभी जैन मंदिरों में णमोकार मंत्र का जाप किया गया।

विज्ञापन


श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि मुनि श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में देश भर में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया है। मुनि श्री की हत्या को लेकर जैन समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर जिले भर के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उमाशंकर जैन कहा कि अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ है। कर्नाटक सरकार जब तक हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं करती है और इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश नहीं देती है, तब तक जैन समाज के लोग शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले का संज्ञान लेकर मुनिश्री की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। इस मौके पर राकेश जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन, अरुण जैन लोहिया, अनिल जैन, मनु जैन, मुकेश जैन एलआईसी, धन्य कुमार जैन सोगानी आदि अनेक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed