फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Explanation from the Nagar Panchayat Secretariat Speaker

नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Explanation from the Nagar Panchayat Secretariat Speaker
सहपऊ नगर पंचायत अध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

ईओ को कार्यभार ग्रहण नहीं कराने पर डीएम ने दिखाया सख्त रुख
चेयरमैन व एसडीएम से ईओ को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने को कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पंचायत सहपऊ के अध्यक्ष द्वारा नवागत अधिशासी अधिकारी को कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष विपिन कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम सादाबाद और नगर पंचायत अध्यक्ष को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।
विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग-1 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने नगर पंचायत करबई जनपद महोबा में ईओ के पद पर तैनात उमाकांत का तबादला ईओ नगर पंचायत सहपऊ के पद पर किया था। इस स्थानांतरण पत्र में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। ईओ नगर पंचायत सहपऊ उमाकांत ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर अवगत कराया कि उनके द्वारा 19 जून को अपनी योगदान आख्या नगर पंचायत सहपऊ के समक्ष रखी गई, लेकिन आज तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है। इससे नगर पंचायत के कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। कर्मचारियों को वेतन आदि नहीं मिलने के कारण आक्रोश है।
विज्ञापन

डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासन के निर्देश के क्रम में उमाकांत को ईओ नगर पंचायत सहपऊ का तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए और इस संबंध में मुझे और निदेशालय को अवगत भी कराया जाए। पूर्व में कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के संबंध में डीएम ने नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि कार्यभार ग्रहण नहीं कराने की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम सादाबाद को भी ईओ का चार्ज तत्काल ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed