फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Executive organization not found to demolish dilapidated tank

Hathras News: जर्जर है पानी की टंकी, ढहाने के लिए नहीं मिली कार्यदायी संस्था

Sat, 21 Dec 2024 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 21 Dec 2024 01:55 AM IST
सार

गांधी मार्केट में बनी पानी की टंकी को करीब 40 साल पुरानी है। इसकी एक साइड से पानी का रिसाव भी हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पिछले दिनों इस पानी की टंकी का निरीक्षण अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
Executive organization not found to demolish dilapidated tank
गांधी मार्केट में करीब 40 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी - फोटो : संवाद

विस्तार

स्थानीय गांधी मार्केट में करीब 40 साल पुरानी जर्जर हो चुकी पानी की टंकी कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। नगर पंचायत द्वारा इस टंकी को ढहाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत दो बार दरें भी आमंत्रित की गई हैं, लेकिन इसे ढहाने के लिए कोई भी ठेकेदार सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


अब फिर से तीसरी बार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत दरें आमंत्रित की जाएंगी। इधर, लोगों में भी जर्जर पानी की टंकी को लेकर हादसे का डर बढ़ रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय गांधी मार्केट में बनी पानी की टंकी को करीब 40 साल पुरानी है। इसकी एक साइड से पानी का रिसाव भी हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पिछले दिनों इस पानी की टंकी का निरीक्षण अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने जांच के बाद इस टंकी को ध्वस्त कराए जाने के लिए अपनी राय नगर पंचायत प्रशासन को दी थी, जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने इस टंकी को ध्वस्त कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत दो बार दरें आमंत्रित कीं। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि टंकी को ध्वस्त कराए जाने के लिए दो बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन इस कार्य के लिए अभी तक कोई भी कार्यदायी संस्था या ठेकेदार सामने नहीं आए हैं। फिर से टेंडर निकालकर दरें आमंत्रित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed