{"_id":"67d1e032a88cc640d900c9cc","slug":"excavation-was-done-on-the-information-of-a-buried-body-nothing-was-found-hathras-news-c-64-1-sali1007-101418-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खुदी हुई मिट्टी, जानवरों की हड्डी, शराब की खाली बोतलें, शव के शक में पुलिस ने कराई खोदाई, मिला यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खुदी हुई मिट्टी, जानवरों की हड्डी, शराब की खाली बोतलें, शव के शक में पुलिस ने कराई खोदाई, मिला यह
Thu, 13 Mar 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:57 AM IST
सार
खेत के किनारे पर कुछ लोगों ने खोदाई कर उसकी मिट्टी डाल दी। इसके आसपास कुछ जानवरों की हड्डी व शराब की खाली बोतलें मिलीं। इस कारण ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे शव दबा होने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
जमीन की खुदाई कराती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर के निकट जमीन में शव दबा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कराके इलाके को सील कर दिया और इसकी खोदाई शुरू कराई, लेकिन शाम तक खोदाई में कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
12 मार्च की सुबह गांव निवासी गुलवीर के एक खेत के किनारे पर कुछ लोगों ने खोदाई कर उसकी मिट्टी डाल दी। इसके आसपास कुछ जानवरों की हड्डी व शराब की खाली बोतलें मिलीं। इस कारण ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे शव दबा होने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर काफी भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचीं थानाध्यक्ष ममता सिंह ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। मौके पर राजस्व और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में इस स्थल पर खोदाई कराई गई। जब शाम तक यहां कुछ नहीं निकला तो पुलिस वापस चली गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन