{"_id":"63976e7912223a68d45fe84b","slug":"examination-conducted-to-test-the-quality-of-teaching-of-1-25-lakh-children-of-basic-hathras-news-ali3068034176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेसिक के सवा लाख बच्चों की शिक्षण गुणवत्ता की परख के लिए हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेसिक के सवा लाख बच्चों की शिक्षण गुणवत्ता की परख के लिए हुई परीक्षा
विज्ञापन
नैट परीक्षा में शामिल विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की निपुण एसेसमेंट परीक्षा (नैट) का आयोजन हुआ। इसमें जिले के करीब सवा लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए। यह परीक्षा बच्चों की शिक्षण गुणवत्ता की परख के लिए कराई गई। परीक्षा की सुचिता की परख के लिए लगाए गए अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा किया। शांतिपूर्ण तरीके से नैट परीक्षा संपन्न हुई।
सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन हुआ। सुबह सबसे पहले कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की परीक्षा हुई। जिसमें ओएमआर शीट को शिक्षकों ने बच्चों से प्रश्नों के उत्तर पूछ कर भरा। इसके बाद 12:00 बजे से कक्षा चार से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा हुई।
इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर गोला भर कर दिए। वहीं परीक्षा की सुचिता की परख के लिए लगाए गए अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर परीक्षा की हकीकत को जाना। जिले भर के अधिकारी परीक्षा के दौरान लगातार दौड़ लगाते रहे। 100 से अधिक जिला, तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी इस परीक्षा में लगाई गई थी।
विज्ञापन
- परीक्षा में हमने सीट पर गोला भरे थे, गुरुजी ने हमसे प्रश्नों के उत्तर पूछे और सर ने उनको गोला के माध्यम से पेपर में लिखा।
परी, छात्रा।
- मास्साब जी ने हमसे पेपर में प्रश्नों के उत्तर पूछे और फिर प्रश्नों के सवाल उन्होंने ही सीट में भरे थे।
मोहित, छात्र।
- पेपर में वही सवाल आए थे जो हमको स्कूल में पढ़ाया गया था। सभी प्रश्नों के उत्तर गोला बनाकर पेपर में दिए हैं
सरीन, छात्रा।
- जो हमें गुरुजी ने किताबों से पढ़ाया था, वहीं पेपर में भी पूछा गया। इसलिए पेपर में आए सभी सवाल हल कर दिए।
सौरव, छात्र।