{"_id":"631ce25a9c01093a6329d54b","slug":"everyone-is-welcome-in-bollywood-chunky-pandey-hathras-news-ali300089315","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chunky Panday: हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में आए अभिनेता चंकी पांडे, बोले- 'बॉलीवुड में सबका वेलकम है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chunky Panday: हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में आए अभिनेता चंकी पांडे, बोले- 'बॉलीवुड में सबका वेलकम है'
Sun, 11 Sep 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:45 AM IST
सार
चंकी पांडे हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित लॉफ्टर शो में आए थे और इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
प्रेसार्ता करते फिल्म अभिनेता चंकी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिने अभिनेता और कॉमेडियन चंकी पांडे का कहना है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां सबका वेलकम है। उन्होंने कहा कि मैं 35 साल से बॉलीवुड में हूं और वहां काफी खुश हूं। वह यहां मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित लॉफ्टर शो में आए थे और इससे पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉमेडी के बाद मैं विलेन के रूप में फिल्मों में आया हूं। फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि सिनेमा कभी समाप्त नहीं होगा। वर्ष 1987 में जब रंगीन टीवी आई थी तो यह शोर होने लगा था कि थियेटर बंद हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
आज लोग मोबाइल फोनों पर दस से 15 मिनट तक की शार्ट फिल्में देख रहे हैं लेकिन बड़ी फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिसे लोग परिवार के साथ देख रहे हैं।
विज्ञापन