फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   every student must got scholarship : DM

कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृति से वंचित न रहे ः डीएम

Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
every student must got scholarship : DM
29-बागला इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में मंचासीन डीएम व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले भर के डिग्री व इंटर कॉलेजों के प्राचार्य और प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में डीएम ने कहा कि इस छात्रवृत्ति पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाना है। सभी कॉलेज, विद्यालय तथा संस्थान यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र छात्रवृत्ति से वंचित न हों। छात्रवृत्ति के केवल 25 प्रतिशत आवेदन किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियो तथा प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि पात्र सभी छात्रों का आवेदन ससमय करवाना सुनिश्चित करे। यदि कोई पात्र छात्र इस योजना से वंचित रह जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्र्यापण कर की। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्र्तगत छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने से लेकर शिक्षण संस्थान में जमा करने की प्रक्रिया को प्रचार प्रसार के माध्यम से त्रृटि रहित संचालित करने हेतु दिनांक 16 अगस्त से 31 अगस्त 2019 तक छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति पखवाडा मनाया जा रहा है। डीआईओएस सुनील कुमार ने सभी प्रधानाचार्यो से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि विद्यालय में आने वाले सभी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उपनिदेशक अलीगढ़ मण्डल समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह ने छात्रवृति आवेदन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा के लिये 30 अगस्त तक संस्था तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फारवर्ड कर दिया जायेगा तो उनका भी भुगतान दो अक्टूबर तक कर दिया जायेगा। छात्रवृत्ति आवेदन फार्म भरते समय छात्र स्वयं का मोबाइल नम्बर भरें। जिससे की दी जाने वाली सूचनाएं उन्हे समय से प्राप्त हो सकें। यदि किसी परिवार में दो या दो से अधिक छात्र है। तो उन सभी को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। सभी शिक्षण संस्थान अपने स्तर से डाटा पेंडिग न रखें। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि 16 अगस्त से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवाडा मनाया जाना है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो से विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता, गोष्ठी तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान अध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला द्विव्यांगजन सश्क्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, एलडीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, प्रधानाचार्य बागला इंटर कॉलेज राधेश्याम वाष्र्णेय, रामबाबू सिंह, सत्यभान गुप्ता, सरिता देवी, डॉ.मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed