देखकर उड़े होश: रकम को गिनने में गूगल भी हुआ फेल, किसान के खाते में आया इतना रुपया, क्या आप गिन सकते हैं
किसान के खाते में 100135600000139542100235600000139542 रुपये बैलेंस में दिखाने लगा यानी उसके खाते में इतनी अनगिनत रकम आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हाथरस में एक किसान के खाते में अचानक इतनी रकम आ गई कि अगर उस संख्या को गूगल पर डालकर शब्दों में पूछा गया तो गूगल भी उस रकम को नहीं गिन कर बता पाया। किसान के खाते में 100135600000139542100235600000139542 रुपये बैलेंस में दिखाने लगा यानी उसके खाते में इतनी अनगिनत रकम आ गई।
हाथरस में सादाबाद की ग्राम पंचायत मिढ़ावली के गांव नगला दुर्जिया के एक किसान के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में अचानक अनगिनत रकम आ गई। यह रकम 10 नील 01 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार 421 खरब 235 अरब 60 करोड़ 13 लाख 89 हजार 542 रुपये बताई जा रही है। खाते में इतनी अधिक रकम देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में सादाबाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
गांव नगला दुर्जिया मिढ़ावली निवासी महेंद्र सिंह के बेटे अजीत सिंह पेशे से किसान हैं। अजीत सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को उनके एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से 1800 रुपये की रकम गायब हो गई। दूसरे दिन 25 अप्रैल को जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो देखा कि उनके खाते में बड़ी रकम आ चुकी है। उन्होंने इसकी सूचना मई पुलिस चौकी के अलावा सादाबाद कोतवाली पर दी।
उन्होंने बताया कि उन्हें किसी साइबर अपराधी द्वारा फंसाने की कोशिश की जा रही है। पहले उनके खाते से रकम गायब कर दी गई और फिर अचानक इतनी रकम उनके खाते में भेज दी गई। अजीत ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर पर की है, जिसके बाद उनके खाते को फ्रिज कर दिया गया है। साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है।
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, इसलिए पीड़ित को साइबर क्राइम सेल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। बैंक से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। इतनी बड़ी रकम किसी खाते में आना संभव नहीं है।