फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Enforcement team caught electricity theft in many houses

प्रवर्तन दल ने कई घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Enforcement team caught electricity theft in many houses
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल ने रविवार को 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र नानऊ से निकलने वाले नगला केहरी देहात फीडर क्षेत्र के गांव ग्राम बघैना और नगला केहरी में छापा मारा। टीम ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
अवर अभियंता ललित कुमार यादव ने बताया कि गांव बघैना में नगला केहरी के चार लोगों के यहां बिना संयोजन के अवैध रूप से बिजली का उपभोग होते हुए मिला। इसी गांव में तीन लोग विद्युत मीटर को बाई पास कर डायरेक्ट केबल के माध्यम से बिजली का प्रयोग करते हुए मिले। दो लोगों के निजी नलकूप बिना बिल जमा किए चलते पाए गए।
विज्ञापन

इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम में विजिलेंस प्रभारी अमरपाल सिंह, जेई ललित कुमार यादव, धीरज गौतम टीजीटू, प्रवर्तन दल के सदस्य सुनील शर्मा, मुख्य आरक्षी सौमेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अजय कौशिक, सत्यवीर चौधरी, भीम सिंह चौधरी आदि थे। जेई ने बताया कि नानऊ विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर हाई लाइन लॉस में चल रहे हैं। अभी नगला केहरी फीडर पर कार्रवाइ की गई है। बाकी फीडरों पर भी जल्द चेकिंग कराई जाएगी, जिससे सभी फीडर ग्रीन जोन में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed