{"_id":"594ea1e44f1c1b295f8b46cf","slug":"encroachment-government-land-of-occupation-is-not-free-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि कब्जा मुक्त नहीं होने पर ईओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि कब्जा मुक्त नहीं होने पर ईओ का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
कब्जा मुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी द्वारा मुरसान गेट स्थित नगर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने का अल्टीमेटम खत्म होने से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकार चौकन्ने हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता काफी संख्या में नगर पालिका परिषद पहुंच गए और कई साल से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग पूरी न होने पर ईओ लल्लनराम यादव को उन्हीं के कार्यालय में घेर लिया। इस दौरान ईओ व युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोक-झोंक हुई।
नगर पालिका में हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाली व हाथरस गेट कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ आरके गौतम और एसडीएम सदर अमिताभ यादव भी पहुंच गए। आक्रोशित युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यकर्ता सरकारी भूमि दबंग से कब्जा मुक्त किए जाने की मांग पर अड़े रहे।
बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पिछले एक साल से नगर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने के लिए नगर पालिका ईओ, चेयरमैन, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी को कई बार पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन सरकारी भूमि आज तक कब्जा मुक्त नहीं हो पाई। एक सप्ताह पूर्व युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि कब्जा मुक्त नहीं होने पर कब्जे वाले स्थान पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा कर दी थी। यह दिन नजदीक आते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को 107/116 में पाबंद कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया और एसडीएम से दूसरे पक्ष को भी पाबंद किए जाने की मांग की। कार्यकर्ता इस बात से भी नाराज थे कि जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग को तीन दिन के स्थान पर एक सप्ताह का समय क्यों दिया गया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर भी काफी देर तक नगर पालिका में हंगामा हुआ। एसडीएम और सीओ द्वारा एक सप्ताह में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप वार्ष्णेय और प्रशांत मिश्र ने कहा कि यदि एक सप्ताह में कब्जा नहीं हटाया गया तो हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी। रोष व्यक्त करने वालों में मनोज शर्मा, प्रवीन खंडेलवाल, हीरा लाल वाल्मीकि, बॉबी यादव, यदुवीर चौहान, दीपक यादव, दीपक शर्मा, गौरव प्रताप सिंह, योगेश राठौर, सौरभ शर्मा, प्रशांत प्रताप सिंह सहित काफी कार्यकर्ता शामिल थे।