फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Encounter in Sahapau, bike robbery accused arrested

Hathras News: सहपऊ में मुठभेड़, बाइक लूट का आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली

Fri, 04 Apr 2025 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

पकड़े आरोपी ने बताया कि उसने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर कस्बा सहपऊ में खोंड़ा रोड से एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल, बुढ़ाइच बंबा के पुल के पास से मोबाइल फोन, परसौरा रजबहे से एक मोटर साइकिल और थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसको उसने गांव बहरदोई के पास जला दिया।

विज्ञापन
Encounter in Sahapau, bike robbery accused arrested
मुठभेड़ में जमीन पर पड़ा हथियार - फोटो : पुलिस

विस्तार

सहपऊ कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट स्क्वायड टीम ने मुठभेड़ के बाद बाइक लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि हाथरस जिले में हुई बाइक लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए उन्होंने पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। बुधवार की रात को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोबाइल व बाइक लूट में शामिल एक बदमाश खोंड़ा बाईपास के पास में पुनः लूटपाट की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


बचने के बचने लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी सूरजपाल निवासी गांव बहरदोई पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी हुई एक मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सहपऊ और हाथरस जंक्शन थाने में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने जुर्म से इकबाल करते हुए बताया कि उसने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर कस्बा सहपऊ में खोंड़ा रोड से एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल, बुढ़ाइच बंबा के पुल के पास से मोबाइल फोन, परसौरा रजबहे से एक मोटर साइकिल और थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसको उसने गांव बहरदोई के पास जला दिया।  मुरसान क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में भी वह शामिल है। पुलिस टीम अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed