फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employees over the age of 50 in problem hathras

50 से ज्यादा उम्र के कर्मियों पर संकट

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Employees over the age of 50 in problem hathras
कर्मियों - फोटो : amar Ujala
जिले में अब तक शासन के निर्देशों का किसी भी विभाग ने अनुपालन नहीं किया है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए थे कि वह 31 मार्च, 2017 को 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले अक्षम कर्मचारी एवं अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे विभागीय कार्यों में अक्षम अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की जा सके। शासन को यह सूची 31 जुलाई तक उपलब्ध कराई जानी है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से 3 जुलाई को ही इस बारे में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। लिहाजा अब विभागों में यह सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में देखा जा रहा है कि पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद विभागीय कामकाज मानक के अनुरूप नहीं हो पा रहे हैं। इसकी एक वजह सरकारी विभागों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी करने वाले एवं अक्षम कर्मचारी और अधिकारियों की भरमार हैं। विभागों में पूरी श्रमशक्ति होने के बावजूद सही से कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। लेटलतीफी के कारण कई बार सरकारी योजनाओं का भी ठीक से संचालन नहीं हो पा रहा। योजनाओं का समय से संचालन नहीं हो पाने के कारण जनता के बीच सरकार का गलत संदेश भी जाता है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए शासन ने 15 जुलाई तक सभी विभागों से 50 वर्ष से अधिक उम्र के अक्षम अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची भेजने के लिए आदेश दिए थे, लेकिन किसी भी सरकारी महकमे ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। इसकी एक वजह यह भी है कि कई विभागों के अफसर ही 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। उनके द्वारा विभागीय कामकाजों में रुचि लिए जाने के बजाय सिर्फ अपनी नौकरी पूरी करने पर ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि वह वह इस सूची को भेजकर खुद अपनी ही फजीहत नहीं करना चाहते। यही वजह है कि वह सूची देने में गंभीरता नहीं दिखा रहे।                  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed