फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employees of electricity department boycott work, consumer upset

Hathras News: बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, उपभोक्ता परेशान

Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Employees of electricity department boycott work, consumer upset
ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते की शर्ते लागू न होने पर ओढ़पुरा स्थित बिजली घर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियन्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन किया। इससे कार्यालय का काम काज ठप हो गया। बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारियों जूनियर इंजीनियरों अभियन्ताओं और निविदा व संविदा कर्मियों ने बुधवार को 10 बजे से कार्य बहिष्कार किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की हठधर्मिता के चलते बिजली कर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया था। अब तक 112 दिन व्यतीत हो गए हैं। समझौते के प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह एवं जिला सहसंयोजक बिजेन्द्र सिंह राणा, विनय कुमार यादव, महेन्द्र, रमेश कुमार शर्मा, कृष्ण निमेश जिला अध्यक्ष निविदा व संविदा कर्मचारी संघ, उपखण्ड अधिकारी विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed