फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Emergency printer malfunctions, queues for medical check-ups

Hathras News: इमरजेंसी का प्रिंटर हुआ खराब मेडिकल के लिए लगी कतार

Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Emergency printer malfunctions, queues for medical check-ups
दीपावली पर अव्यवस्थाओं के कारण घायलों के साथ-साथ पुलिस को भी परेशान होना पड़ा। बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी का प्रिंटर खराब होने के कारण मारपीट में घायल लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन



त्योहार पर लगभग हर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले आए। सोमवार रात बालापट्टी में हुई मारपीट के मरीज मंगलवार दोपहर तक इमरजेंसी में पड़े रहे, लेकिन इनका चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ। ऐसा ही हाथरस गेट कोतवाली, चंदपा, कोतवाली हाथरस जंक्शन से आए घायलों के साथ भी हुआ। पुलिस दीपावली की रात घायलों को मेडिकल कराने के लिए पहुंची, लेकिन प्रिंटर खराब होने की जानकारी देकर उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे में मंगलवार को दिन भर पुलिस मेडिकल के लिए इंतजार करती रही। दोपहर को प्रिंटर ठीक हुआ, लेकिन तब तक मेडिकल के लिए लंबी कतार लग चुकी थी। अकेले कोतवाली सदर से ही 10 मेडिकल परीक्षण होने थे। देर होने के कारण सिपाही सभी को वापस ले गया। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि यह अप्रत्याशित दिक्कत थी। सुबह प्रिंटर को ठीक करा दिया गया था, जिसके बाद घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed