{"_id":"67c1ea3a991149fb6307760a","slug":"electricity-team-arrived-to-cut-the-connection-protested-created-ruckus-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम, बकायदार उपभोक्ता से नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम, बकायदार उपभोक्ता से नोकझोंक, हंगामा
Fri, 28 Feb 2025 10:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:24 PM IST
सार
सलेमपुर रोड पर एक उपभोक्ता पर करीब दो माह का नौ हजार रुपये का बकाया है। जब अवर अभियंता अजय कुमार व अन्य विद्युत कर्मी बकाया वसूल करने पहुंचे तो उपभोक्ता ने बकाया देने से मना कर दिया। इस पर जब टीम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की तो बकायेदार ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बकाएदार उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत महकमे की टीम
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सादाबाद के सलेमपुर रोड पर विद्युत बिल का बकाया वसूलने पहुंची बिजली महकमे की टीम और बकायेदार उपभोक्ता में नोकझोंक हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर एक उपभोक्ता के पास औद्योगिक कनेक्शन है। इस पर करीब दो माह का नौ हजार रुपये का बकाया है। 28 फरवरी को जब अवर अभियंता अजय कुमार व अन्य विद्युत कर्मी बकाया वसूल करने पहुंचे तो उपभोक्ता ने बकाया देने से मना कर दिया। इस पर जब टीम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की तो बकायेदार ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस वजह से अवर अभियंता को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। अवर अभियंता ने बताया कि बकायेदार को एक दिन का समय बकाया जमा करने के लिए दिया गया है। बकाया जमा नहीं होता तो कनेक्शन काटने और प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन