{"_id":"652303dce4085cac68089e96","slug":"electricity-remained-stalled-for-four-hours-in-many-areas-of-the-city-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5850-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शहर के कई इलाकों में चार घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शहर के कई इलाकों में चार घंटे ठप रही बिजली
Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा रोड पर विद्युत खंभे पर कार्य करता कर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर के आगरा रोड नवीपुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाली फीडरों की लाइन पर रविवार को नई लाइन डाले जाने का कार्य किया गया। इस कारण शहर के कई इलाकों में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी करना सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि विद्युत विभाग द्वारा इन-दिनों उपकेंद्रों पर लगी ओसीबी, वीसीबी, लाइन और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कराई जा रही है। जर्जर हो चुकी लाइनों के स्थान पर नई लाइन डलवाई जा रही है। रविवार को शहर के आगरा रोड नवीपुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की लाइन का बदले जाने का कार्य किया। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले लाला का नगला, नाई का नगला, नवीपुर खुर्द, आगरा रोड आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से मिल-कारखानों में उत्पादन प्रभावित रहा।
दोपहर में कई घंटे तक बिजली गुल रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद ही कामकाज हो सके।
-निजामुद्दीन, नाई का नगला।
पहले से ही काफी बिजली कटौती हो रही है। रविवार को भी दिन में कई घंटे तक बिजली गुल रहने से काफी परेशानी झेली पड़ी।
-प्रवीण कुमार, आगरा रोड।
उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर की लाइन के बदलवाए जाने का कार्य कराया गया था। इस कारण कुछ इलाकों की कुछ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
-विवेक कंसल, अवर अभियंता, नवीपुर बिजलीघर।