फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity failure of the district hospital, patients became helpless

Hathras News: जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीजों हुए बेहाल

Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure of the district hospital, patients became helpless
उमस भरी गर्मी में जिला अस्पताल में बिजली संकट गहराता जा रहा है। सोमवार की दोपहर को लाइन में फॉल्ट होने से जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे अस्पताल के वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 25 मिनट बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन





बागला जिला अस्पताल में यूं तो स्वतंत्र फीडर है, फिर भी यहां बिजली बाधित होना आम बात हो गई है। उमस भरी गर्मी में सोमवार की दोपहर को अचानक लाइन में फॉल्ट होने से अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे अस्पताल के आपातकालीन कक्ष और वार्ड में लगे पंखे दिखावटी बनकर रह गए। मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार हाथ का पंखा झलकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते दिखे। बता दें कि सोमवार को अस्पताल का वार्ड मरीजों से फुल था। इससे वार्ड में उमस बहुत थी। मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। करीब 25 मिनट के बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। तब जाकर मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed