{"_id":"674b746a704578264e0f3099","slug":"electricity-failed-for-six-hours-people-faced-problems-sasni-news-c-259-1-ssn1001-101399-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छह घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेलीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छह घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेलीं दिक्कतें
Sun, 01 Dec 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत कराए जा रहे कार्य के चलते क्षेत्रवासियों को रोजाना बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ट्रांसफॉर्मरों की सफाई और केबल बदलने के कार्य के चलते कस्बे के दोनों उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की बिजली सुबह 10 से शाम चार बजे तक ठप रही।
बिना बिजली के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से इस काम की शुरुआत की गई और शाम चार बजे के बाद यह काम पूरा हो सका। इसके बाद बिजली बहाल हो सकी। किसानों का कहना है कि इन-दिनों वह अपनी फसल में पानी लगा रहे हैं, लेकिन बिजली न मिलने से दिक्कत हो रही है। पहले कुदरत के कहर ने फसलों को नुकसान पहुंचाया और अब बिजली कटौती सता रही है। इधर, रोजाना छह से सात घंटे की कटौती से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उपखंड अधिकारी आशीष रतन का कहना है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्य कराए गए। इस कारण आपूर्ति बाधित रही।
-- --
विद्युत कटौती के चलते आलू की फसल में पानी नहीं लग पाया। मजदूर फालतू बैठे रहे। उनकी मजदूरी का खर्चा अलग हम पर चढ़ गया।
-आशीष पाठक निवासी दिनावली
-- --
रोज-रोज की कटौती से तंग आ चुके हैं। खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे और आलू की फसल में पानी नहीं लगा पा रहे। किसान को काफी नुकसान हो रहा है।
-भानू उपाध्याय निवासी नगला गढ़ू
-- --
विद्युत कटौती की कोई जानकारी नहीं थी। खेतों में पानी लगाना था। घर में भी पानी का इंतजाम नहीं हो पाया, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित रहे। -केपी चौहान निवासी बसगोई