{"_id":"5e541b388ebc3ef3fe6226fb","slug":"electricity-department-set-new-mwter-and-cost-deducted-from-consumer-hathras-news-ali2275802113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी: बिजली विभाग ने पुराने मीटर उखाड़ लगाए नए मीटर, अब हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी: बिजली विभाग ने पुराने मीटर उखाड़ लगाए नए मीटर, अब हो रही वसूली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली विभाग द्वारा शहर व देहात में मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने वाली संस्था के कर्मी उपभोक्ताओं से यह कह रहे हैं कि उनसे केबिल का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके बाद बिजली बिल में केबिल की राशि जुड़कर आ रही है। उपभोक्ता बिजली बिल सही कराने के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग का मीटर लगाने पर खासा ध्यान है। मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को सहूलियत की जगह मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। शहर, देहात, कस्बों में लगाए मीटरों में पोल से मीटर तक की केबिल राशि को बिलों में जोड़कर भेजा जा रहा है। बिजली कार्यालय पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जब कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने मीटर लगाए थे तब यह कहा था केबिल का कोई पैसा नहीं लगेगा। इस मामले में एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि इस मामले में मीटर विभाग ज्यादा बता सकता है।
बीते दिनों मेरी दुकान का मीटर बदलने के लिए लोग पहुंचे थे। इन लोगों ने मुझसे कहा था आप मीटर बदलवा लो, केबिल का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। अब बिल में जुड़कर केबिल की राशि आई है।
विज्ञापन
गौरव शर्मा, उपभोक्ता।
इन दिनों मीटर बदलने के दौरान कार्यदायी संस्था के लोग यह कह हैं कि केबिल का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। अब बिल में केबिल का पैसा जुड़कर आया है।
मुरारी लाल अत्रेजा, उपभोक्ता।